लड़की ने झुंझलाते हुए कहा, 'देख लेना एक दिन धोखा खाओगे और फिर मेरे पास ना आना कंधा मांगने| मैं अब अपना कंधा तुम्हे नहीं दूंगी और वो भी किसी और की खातिर आंसू बहाने के लिए तो बिल्कुल नहीं...!' लड़का सोच में था आखिर इस पागल को हो क्या गया है | क्यूं इतना चीख रही है | लड़के ने उसे शांत कराते हुए कहा, 'अरे यार, इतना क्यूं बावली हो रही है तू? और कुछ हुआ भी तो मेरे साथ होगा ना और मुझे पता है रिया अच्छी लड़की है, मुझे कभी धोखा नहीं देगी |' लड़की ने आंसू पोछा | लड़के से अपना हाथ छुड़ाया और आज पहली बार थूक का गोला गले से निगलते हुए हिम्मत भरी सांस ली और कहा, 'दुनिया भर की लड़की तुम्हे सही लगती है और जो तुम्हारे लिए सही है वो तुम्हे नजर नहीं आती | आज सीधे सीधे कह रही हूं प्यार करती हूं तुमसे और अब ये सब और नहीं देख सकती | मंजूर है तो शाम को फोन करना, मैं इंतजार करूंगी, वरना आज आखिरी बार तुम्हारा चेहरा देख कर लौट जाउंगी |' लड़की ने नो बॉल पर ऐसा सिक्सर मारा था कि लड़का अब पूरी तरह से स्टेडियम सेे बाहर था |

No comments:
Post a Comment