इस बार के लोकसभा चुनाव किसी नौटंकी से कम नहीं है। जिसे देखो वही बावला हुआ जा रहा है। कोई पार्टी छोड़ वहाँ यहाँ भाग रहा है, तो कोई निर्दलीय खड़े होकार अपनी आन,बान और शान का प्रदर्शन कर रहा है।
इस बार की लोकसभा नौटंकी का जो किरदार सबसे ज्यादा हड़कम्प मचाए हुए है, वो है केजरीवाल साहब !!!
झेलने की भी एक सीमा होती है, पर भाई साहब ने तो इस में भी पी. एच. डी. कर रखी है। आम जनता ने ही इन्हे सिर पर बिठाया था, आज वही जनता इन्हे लात, घूसे, थप्पड़, अंडे, सड़े टमाटर और काली स्याही की सौगात दे रही है। आए दिन अखबारों और न्यूज़ चैनलों की सुर्ख़ियों में बने रहनेवाले केजरीवाल अच्छा भला काम दे रहे है न्यूज़ रिपोर्टरों को। जब भी कभी खबर की कमी होती है, ये जनाब कुछ ना कुछ बवाल खड़ा कर देते है। और ये बवाल ना भी मचाये, तो जनता इनके खिलाफ बवाल मचा देती है। तो सीधी सीधी बात ये है कि इस बार के लोकसभा चुनावो में बड़े नौटंकी बाज का तमगा इन्हे मिलता है।
इस बार की नौटंकी में तो बड़े बड़े नेता भी शामिल है। उनका रूठना मनाना तो आम हो चला है। रोज़ कोई न कोई रूठता है, और कोई न कोई मनाया जाता है।
नौटंकीबाज का नाम आए और राखी सावंत भला इस दौड़ में पीछे रहे, ये कैसे मुमकिन हो सकता है। लोकसभा चुनावों को नौटंकी बनाने में वो भी अपना पूरा योगदान दे रही है। उनका नाम तो इस बार के लोकसभा चुनावो में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।
जब देश के बड़े नेताओं ने ही चुनावो को नौटंकी बनाने भरपूर का प्रयास किया है, तो ऐसे में ये मैडम तो पीछे ना हटने वाली थी। ये तो मोदी तक का प्रचार प्रसार करने का भारी भरकम काम अपने नाजुक कंधो पर लेने को तैयार थी। पर बीजेपी वालों ने इन्हे बख्श दिया।
महिला सशक्तिकरण की एक जोरदार मिसाल है ये मोहतरमा। ये अगर जीत गई, तो भैया कइयों को मिर्ची लगेगी, वो भी तेज़ और तीखी वाली।
महिला सशक्तिकरण की एक जोरदार मिसाल है ये मोहतरमा। ये अगर जीत गई, तो भैया कइयों को मिर्ची लगेगी, वो भी तेज़ और तीखी वाली।
इसलिए देश की भोली भाली जनता, प्लीज जाग जाओ और इन नौटंकी बाजों से अपने देश को बचाओ।



No comments:
Post a Comment