पानीपूरी का क्रेज तो लड़कियों में हमेशा से ही रहा है! सिर्फ लडकियां ही क्यूँ बूढ़े, बच्चे सब इसके कायल है! पानीपूरी चीज़ ही ऐसी है की बस देखते ही मन करता है टूट पड़ो! लड़कियों को मनाना हो, तो भी पानीपूरी, किसी को इम्प्रेस करना हो, तो भी पानीपूरी, बिहार में इसे फुचका और दिल्ली में इसे गोलगप्पे कहते है! पर हमारे मुंबई जैसी पानीपूरी पुरे देश में कही नहीं मिलती! क्यूंकि यहाँ जो पानीपूरी मिलती है, वह टेस्ट में बाकि जगहों से बेहतर होती है! इसे मुँह में रखते ही खट्टा,मीठा,तीखा हर तरह का स्वाद मन को आनंद देता है! हमारे यहाँ तो लड़कियों की कम्पटीशन चलती है! कौन कितनी तीखी पानी पूरी खा सकती है! ये चीज़ ही ऐसी है, की चौराहे पर देखते ही हम रुक जाते है, और हाथ में कटोरा लेकर एक एक पानीपूरी की भीख मांगते है! पिछले दिनों मैं भी अपनी सहेली के साथ गई थी, पानीपूरी खाने! वही की एक फोटो लेकर आयी हूँ, आप सब के लिए! देखिये और समय मिले तो जाकर खाइए भी.… :) :) :)


No comments:
Post a Comment