दोस्त कौन है.…?
दोस्त वो है, जो बिन बुलाये आये, बिना वजह सर खाए, आपकी जेब खाली करवाए, कभी सताए, कभी रुलाये।
पर हमेशा आपका साथ निभाये….
जब एग्जाम की टेंशन हो तो, अपने नोट्स आपको दे जाये ! आप मुसीबत हो, तो बिना कहे समझ जाए ! आपकी ख़ुशी , आपके ग़म सब उसके हो जाये.…
आपकी पार्टी, आपके कपडे, आपके जूते, आपकी पॉकेट मनी में भी जो हिस्सा लगाए !
और जब आप दुखी होकर उदास हो तो बस आपके लिए पूरी दुनिया से लड़ जाए…!
लडको के दोस्त वो है जो आपके क्रश को भाभी कहकर बुलाये….
लडकियों के दोस्त वो है जो अपने सर को अपनी दोस्त की खातिर जीजू बुलाये….
दोस्त वो है जो आपके घर जाकर बिना पूछे आपके सारे सामान का इस्तेमाल कर जाये….
दोस्त वो है जो सजा मिलने पर क्लास के बाहर आपके साथ खड़ा हो जाए….
दोस्त वो है जो रात को ३ बजे फोन करके कहे बस गुड नाईट कहना था…
दोस्त वो है जो आपको रोता देख कहे " चल , अब ज्यादा सेंटी मत बन " …
दोस्त वो है जो पहले आपको मुसीबत में फसाये और फिर बाद में आपकी मदद करे….
दोस्त वो है जो आपको स्टेशन पर लेने आये और कहे "कमीने इतनी देर क्यों लगा दी "
दोस्त वो है जो गिरते हुए आपकी फोटो खिचे और उसे आपके फेसबुक पर अपलोड कर दे.…
दोस्त वो है जो आपके हर सीक्रेट में शामिल हो जाए….
दोस्ती बस एक एहसास है, एक ख़ुशी है जिसे बयाँ करना नामुमकिन है…।
ये ब्लॉग मेरे सभी दोस्तों के लिए जिनकी वजह से मेरी ज़िन्दगी इतनी अविस्मरणीय है…
हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्तो…:)

No comments:
Post a Comment