About Me

My photo
नमस्कार दोस्तों। नाम तो आपने पढ़ ही लिया होगा। बाद बाकि पेशे से टीवी पत्रकार हूं और आजतक के साथ कार्यरत हूं। लिखना पसंद है। जो समझ आता है और लिखने लायक होता है लिख देती हूं। ना तो ज्ञानी हूं और ना ज्ञान बांटने के लिए लिखती हूं। बस कुछ सच्ची और काल्पनिक कहानीयां लिखती हूं। कभी कभी फिल्म समीक्षा तो नही पर फिल्म मेरी नजर से कैसी दिखती है वो लिख देती हूं। ब्लाॅग है जहां लिखने के लिए रोक टोक नही। इसलिए बेबाक लिखती हूं ।

Monday, 12 August 2013

ये रंगभेद की दुनिया....

आज भी हमारे समाज में गोरे और काले के बिच अंतर किया जाता है, प्राथमिकता किसी गोरे इंसान को ही पहले दी जाती है ! हमारा देश भी आज इन्ही सवालों से जूझ रहा है !
कोई कितना भी कह ले की हम गोरे और काले के बिच फर्क नहीं करते, पर इस बात को पचाना मुश्किल है!
हर पति चाहता है की उसकी होनेवाली पत्नी गोरी हो, हर माता-पिता चाहते हैं की उनका होनेवाला शिशु गोरा हो, हर सास चाहती है की उसकी बहु गोरी हो ताकि आगे का वंश भी गोरा और सुंदर हो! 
ये परम्परा सदियों से चली आ रही है, पर क्या ये सही है?
आज देश की ऐसी दुर्दशा हो गयी है की हमारे सारे अभिनेताओ को गोरे होने की क्रीम बेचनी पड़ रही है, कोई कहता है, की सिर्फ एक हफ्ते में जगमकाता गोरापन, तो कोई यहाँ तक चैलेंज दे रहा है, की अगर एक महीने में गोरापन ना आया तो आपके पुरे पैसे वापास।
क्या आज गोरापन समाज पर इतना हावी हो गया है, की अब लोगो की अच्छाई को नज़रंदाज़ करके उनके रूप पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है!
आज का युवा वर्ग भी इससे वंचित नहीं रहा है, उन्हें भी गोरे होने की होड़ में सबसे आगे निकलना है!
और आज ब्यूटी पार्लर उनके लिए रामबाण सिद्ध हो रहा है, तभी तो ये सलून और ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय धड़ल्ले से चल रहा है!
क्या किसी का काला रंग उसके दिमाग पर इस तरह हावी है, की वो हर तरह की सर्जरी करवाने को तैयार है!
और हमारा सिनेमा जगत भी तो सिर्फ गोरे लोगो के लिए ही गाने बना रहा है, क्या कभी सुना है " काले रंग पे न इतना गुमान कर, काला रंग दो दिन में ढल जायेगा "  
नहीं ना?
क्यूंकि ऐसा कोई गाना बना ही नहीं है!
लेकिन अब शायद कुछ बदलाव आये हमारे भी समाज में ! क्यूंकि जबसे ओप्राह विनफ्रे की सफलता के बारे में सुना है लगता है मानो एक नयी लहर आ गयी है, आज कई ऐसी हस्तियाँ है जो ना की अपने रंग को लेकर बल्कि अपनी काबिलियत को लेकर प्रसिद्ध है, उन्ही में से एक नाम है ओबामा जी का!
आज वो पुरे गोरे समाज पर राज कर रहे है !
रंगभेद अब भी हमारे समाज में एक कलंक की तरह है, जिसे जड़ से निकाल पाना बहुत कठिन है ! 
काश ! भगवान् सभी को एक ही रंग का बना कर भेजे ताकि कोई भेदभाव ना हो और हर कोई अपना जीवन बिना किसी फ़िक्र के जी सके….  




No comments: