About Me

My photo
नमस्कार दोस्तों। नाम तो आपने पढ़ ही लिया होगा। बाद बाकि पेशे से टीवी पत्रकार हूं और आजतक के साथ कार्यरत हूं। लिखना पसंद है। जो समझ आता है और लिखने लायक होता है लिख देती हूं। ना तो ज्ञानी हूं और ना ज्ञान बांटने के लिए लिखती हूं। बस कुछ सच्ची और काल्पनिक कहानीयां लिखती हूं। कभी कभी फिल्म समीक्षा तो नही पर फिल्म मेरी नजर से कैसी दिखती है वो लिख देती हूं। ब्लाॅग है जहां लिखने के लिए रोक टोक नही। इसलिए बेबाक लिखती हूं ।

Monday, 30 December 2013

पहले अपनी गिरेबान में झाँकिए जनाब !!!


आम आदमी पार्टी के लोग भले ही आम लोगो के दिलो पर राज़ करते हो! पर अचानक लोगो का इतना ज्यादा प्यार देख कर आम आदमी पार्टी के कई नेताओ के सिर चकरा गए है! अरविन्द केजरीवाल अपनी पार्टी को सुचारु रूप से चलाने की हर सम्भव कोशिश कर रहे है! पर उनके नेता आये दिन कोई नया बखेड़ा खड़ा कर देते है!

प्रख्यात कवी कुमार विश्वास ने हाल ही में एक टी. वी. में इंटरव्यू के दौरान कहा, "क्या मेरे जैसा कलाकार ठीक है या वो आर्टिस्ट ठीक हैं, जो कभी राजीव गांधी के साथ खड़े दिखाई देते हैं. कभी उत्तर प्रदेश में ‘यूपी में है दम, यहां अपराध है कम’ बोलते दिखाई देते हैं क्योंकि मुलायम सिंह यादव का और अमर सिंह का जमाना चल रहा होता है. फिर मोदी जी का अच्छा समय चल रहा होता है, तो वहां खड़े हो जाते हैं."

बच्चन साहब पर कटाछ करते हुए, उन्होंने ये बातें कही! शायद वो भूल गए है कि राजनीती के गलियारे में आने के बाद उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं!

ये तो छोड़िये जनाब, वो इससे भी बाज़ नहीं आये और अटल बिहारी जी के सन्दर्भ में ये कह डाला, 
"बीजेपी के लोग मेरी गंभीरता पर सवाल उठाते हैं. मुझे इस पर बहुत आश्चर्य होता है. बीजेपी के उद्भव में सबसे ज्यादा पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान है, जो मेरे वंश के हैं. जो कवि कुल के वंश के हैं. जो हिंदी सम्मेलन में कविता पढ़ते रहे हैं. रात भर कविता पढ़कर सुबह लिफाफा लेकर घर पर आए हैं.नीरज जी के समकाली हैं. ऐसे में भाजपाई मुझ पर सवाल कैसे उठा सकते हैं."

अगर आम आदमी की बोली ऐसी है, तो जनाब जाग जाइये  !!! 




No comments: